सोमवार की  सुबह घाटों पर महिलाएं नदी में स्नान कर उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठव्रत का समापन करेंगी



अफ़ज़ल गनी की ख़ास रिपोर्ट जनपद मऊ 

कोपागंज थाने पीछे स्थित प्राचीन पोखरे पर रविवार  की शाम  अस्त होते सूर्य अ‌र्घ्य को देकर महिलाएं अपने पुत्रों व पति की सलामती की कामना की । जब  की सोमवार की  सुबह घाटों पर महिलाएं नदी में स्नान कर उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठव्रत का समापन करेंगी। शाम का अ‌र्घ्यरू छठ व्रत के तीसरे दिन सूर्य षष्ठी को पूरे दिन उपवास रखकर शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाता है। इसके लिए पूजा की सामग्रियों को लकड़ी के डाले में रखकर घाट पर ले जाते हैं। शाम को सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद घर आकर सारा सामान वैसे ही रखती है । शाम होते ही  कसबे व आसपास के गाँवो की भारी संख्या में  महिलाये व पुरुष गाजे बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए पोखरे पर एकत्रित होने लगे। दिन डूबते ही पुरा क्षेत्र छठ मइया के के जयकारो से गूंज उठा। छठ पूजा को सफल बनाने के लिए जहा थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा एस आई गंगासागर मिश्रा कस्बा इंचार्ज ज्ञान प्रकाश यादव पूरी मुस्तैदी के साथ अपने हमराहियों के साथ डटे रहे वही अनेक सामाजिक संगठन और नगर पंचायत के भावी उम्मीदवार  व्रतियों के सेवा में लगे रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।