कंगना से पहले ये अभिनेत्रियां पर्दे पर निभा चुकीं हैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार


कंगना से पहले ये अभिनेत्रियां पर्दे पर निभा चुकीं हैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदारबॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनोट (Kangana Ranaut) अपने बयानों के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई तरह के किरदार निभाए हैं। एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड से लेकर सीएम जयललिता के किरदार को उन्होंने बड़े ही शानदार से निभाया है। इसी बीच वह जल्द पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी का रोल पर्दे पर किया हो। कंगना से पहले भी कई अभिनेत्रियां इस किरदार को निभा चुकी हैं।इमरजेंसी में कंगना का किरदार

 

फिल्म इमरजेंसी को एक्ट्रेस काफी चर्चा में है। इस फिल्म में कंगना रनोट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ था जिसमे कंगना हूबहू इंदिरा गांधी की तरह नजर आई थी।

 

लारा दत्ता

 

कंगना से पहले इस किरदार को एक्ट्रेस लारा दत्ता ने फिल्म बेल बॉटम में निभाया था। लोगों ने लारा के इस किरदार की खूब तारीफ की थी। इस रोल को लारा दत्ता ने बखूबी निभाया था।सुप्रिया विनोद

 

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म इंदु सरकार में एक्ट्रेस सुप्रिया विनोद ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में नील नितिन मुकेश संजय गांधी की भूमिका में थे। इस फिल्म में आपातकाल के दौर को दिखाया गया था।

 

किशोरी शहाणे

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।