विवाद के बाद बेटे ने मां को जिंदा जलाकर मार डाला बिहार में दिल दहला देने वाली घटना


विवाद के बाद बेटे ने मां को जिंदा जलाकर मार डाला बिहार में दिल दहला देने वाली घटना,बिहार में सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। ऐसी मान्यता है कि महिलाएं अपने परिवार के उन्नति और पुत्र की सफलता के लिए यह पर्व करती हैं। लेकिन प्रदेश के वैशाली जिले में एक बेटे ने अपनी मां को जिंदा जला कर हत्या कर दी है।

 

बेटे ने की मां की हत्या

खबर के मुताबिक वैशाली के हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र राम आशीष चौक के पास बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाकर मार डाला। अगलगी की इस घटना में बेटा भी झुलस गया। घटना रविवार की है। दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां और बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले बेटे रोहित कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। मृतक रंजू देवी समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर निवासी स्वर्गीय शंभू पोद्दार की पत्नी थी। मां और बेटा रामाशीष चौक के निकट किराय के मकान में रहते थे।

 

विवाद के बाद मां को किया आग के हवाले

बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद गुस्से में बेटे रोहित कुमार ने मां रंजू देवी को आग के हवाले कर दिया। आग में झुलसने की वजह से मां की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके के लोग स्तब्ध रह गए। आनन- फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आग में झुलसे बेटे रोहित का इलाज जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।