दीपावली के दिन अब नजदीक हैं ऐसे में लोग घरों की साफ सफाई और मरम्मत कार्यों में जुट गए हैं


डीग  भरतपुर राजस्थान से

 9 अक्टूबर  :-  
रमनलाल गोस्वामी
रिपोर्टर अब तक टी वी चैनल 

दीपावली के दिन अब नजदीक हैं ऐसे में लोग घरों की साफ सफाई और मरम्मत कार्यों में जुट गए हैं तो वहीं डीग में प्रजापत समाज के 150 से ज्यादा परिवार के लोग दिवाली के लिए मिट्टी के दीपक आदि बनाने की तैयारी में जुट गए हैं । वहीं दिवाली से लगभग महीने भर पूर्व ही कुम्हार मिट्टी के बर्तन व दीपक बनाने का  कार्य शुरू कर देते हैं । वहीं दूसरी ओर रोशनी के लिए इलेक्ट्रॉनिक दीपक व अनेक प्रकार के सजावट के उपकरणों के आ जाने से मिट्टी के दीपकों की बिक्री पर भी खासा असर पड़ा है जिससे प्रजापत समाज के इन परिवारों पर रोजी - रोटी का संकट गहरा गया है । कुम्हारों का कहना है कि विगत दशकों में बाजारों में आये इलेक्ट्रॉनिक बदलाव से मिट्टी के बर्तनों की बिक्री पर असर पड़ा है वहीं पहले की बजाय अब ईंधन से लेकर मिट्टी तक मोल मिलती है और दिनभर मेहनत के बावजूद भी घर के खर्चों और बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए कोई खास परता नहीं पड़ रहा है । वहीं कुम्हार समाज के कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो खाद्य सुरक्षा योजना पात्र होने के बावजूद भी उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाला गेहूँ से भी वंचित हैं  जिससे इन लोगों को रोजी रोटी के लाले पड़ रहे हैं । ऐसे परिवारों ने सरकार से कोई सुविधा और लाभ दिलवाने की माँग भी की है । 
ब्यूरो रिपोर्ट रमनलाल गोस्वामी डीग

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।