ग्राम सभा रामनगर के प्रधान प्रतिनिधि अविनाश कुमार मिश्र से अब तक टीवी न्यूज़ चैनल केसह संपादक लक्ष्मीकांत बाजपेई ने ग्राम सभा के विकास के बारे में जाना


ग्राम सभा रामनगर के प्रधान प्रतिनिधि अविनाश कुमार मिश्र से अब तक टीवी न्यूज़ चैनल केसह संपादक लक्ष्मीकांत बाजपेई ने ग्राम सभा के विकास के बारे में जाना l इस ग्राम सभा में रामनगर धनाई खेड़ा खटखरी 3 गांव लगते हैं l इससे पूर्व इनके बड़े भाई अमिताभ मिश्रा प्रधान थे उनके स्वर्गवास के बाद अविनाश मिश्रा की पत्नी रेखा मिश्रा विजय हुईl प्रधान ने बताया रामनगर पूरे गांव में आरसीसी रोड एवं नालिया बिजली की पर्याप्त सुविधा है l धनाई खेड़ा एवं खटखरी में खड़ंजा लगा हुआ है दोनों गांव में बिजली की सुविधा है l वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन अधिकांश लोगों की बनी हुई हैं शेष लोगों की बनवाने का प्रयास चल रहा है l हमारी ग्राम सभा में लगभग 250 प्रधानमंत्री आवास लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं कुछ पात्र लोग अब भी शेष हैं उनके लिए प्रयास जारी है l जनता हमको बड़े विश्वास के साथ चुना है हम जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं l जनता हमारे लिए देव तुल्य है हमारा प्रयास रहता है कि हमारे द्वारा जनता को कोई कष्ट न पहुंचे तथा मैंने जो जनता से वादे किए थे उन्हें शत प्रतिशत पूरा कर सकूंl सफाई कर्मी रोस्टर के हिसाब से आता है प्रत्येक गांव मैं 2 दिन सफाई करता है l अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।