दो बाइकों की आपस में भिंड़त हो गई#दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग घायल हो गए


सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौंकी अंतर्गत तेलगुडवा में दो बाइकों की आपस में भिंड़त हो गई। घटना में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को चोपन सीएचसी भेजा गया जंहा से डाक्टरों ने चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग बारह बजे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर तेलुगुडवा के समीप स्थित एक होटल के सामने सड़क पार करते समय दोनों बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों में कमलेश उम्र 35 वर्ष पुत्र गतवारी , राम दुलारे उम्र 20 वर्ष पुत्र अशर्फी दोनों निवासी जाता जुंआ दुद्धी , दूसरी मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों में प्रताप कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोलई, सुखदेव उम्र 54 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मंगरु, रामसूरत 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रघुबीर तीनों निवासी गुरमुरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एंबुलेंस बुलाकर घायलों को चोपन सीएससी भेज दिया गया जहां से डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद मामूली रुप से चोटिल राम दुलारे को छोड़कर अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।