पर्यटन स्थल पातालपानी के झरने के ऊपर से एक अधेड़ ने कूदकर आत्महत्या की


पर्यटन स्थल पातालपानी के झरने के ऊपर से एक अधेड़ ने कूदकर आत्महत्या की

बडगोंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल पातालपानी के झरने के ऊपर एक अधेड़ ने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के मुताबिक रविवार को 53 वर्षीय ने झरने के ऊपर से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सुरेश पिता धन्नालाल केशव नगर ग्राम कोदरिया निवासी ने आत्महत्या कर ली। हालांकि उन्होंने अपने भाई को पहले फोन कॉल किया और इसके बाद यह कदम उठा लिया। फिलहाल आत्म हत्या का कारण अज्ञात है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले कई समय से मानसिक रूप से तनाव में भी चल रहे थे। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो मौके पर पहुंचे। दरअसल बडगोंदा थाने के हेड कांस्टेबल बाबूलाल पटेल,दिनेश सिंह, एसआई अजब सिंह यादव और एएसआई सखाराम जामोद ने झरने के नीचे उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शव को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। दरअसल पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।
 हीरा सिंह ठाकुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।