प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक  होते ही पूरा नगर पंचायत कोपागंज भक्तिमय वातावरण व राम के जयकारों के उद्घघोष से गूंज उठा


कोपागंज से अफज़ल गनी की खास रिपोर्ट

कोपागंज ।  प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक  होते ही पूरा नगर पंचायत कोपागंज भक्तिमय वातावरण व राम के जयकारों के उद्घघोष से गूंज उठा। कस्बे के ओड़ियाना बाजार की ऐतिहासिक व प्रसिद्ध रामराज्याभिषेक में विगत कई वर्षों के बाद हजारों की संख्या में महिला व पुरुषो की भीड़ हुई की पूरा ओड़ियाना मैदान व आस-पास के छत भी बैठने के लिए जगह कम पड़ गयी। गत 15 दिनों से चल रहे रामलीला रामराज्याभिषेक के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। इसे लेकर नगर के बार्डरों के अलावा चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस व पीएससी के जवान वर्दी व सादे वेश में लगाए गए। 
कोपागंज नगर पंचायत के ओड़ियाना बाजार में लगभग 67 वर्षो से समृद्ध व संस्कृति से परिपूर्ण चली आ रही ऐतिहासिक रामराज्याभिषेक को लेकर शनिवार की सुबह से ही तैयारियां शुरु कर दी गई थी और शाम होते-होते आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा, जो पूरी रात राम राज्याभिषेक के साथ चलाता रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जंगलों में दिन-रात काट लंकापति रावण का वध कर 14 साल का वनवास पूरा कर जानकी सहित अयोध्या लौट आते हैं।राम का राज्याभिषेक होते ही पुष्प की वर्षा होने लगी और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय यादव व हरिशंकर जायसवाल द्वारा पूरी विधि-विधान के साथ माता जानकी सहित चारों भाई  की आरती की गई। कस्बे की राम राज्याभिषेक को लेकर विगत कई वर्षों के बाद इतना जान सैलाब उमड़ा की ओड़ियाना बाजार का मैदान भी छोटा पड़ गया। महिलाओं को बैठाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी काफी मसक्कत करनी पड़ी। अधिकतर तो आप-पास के छतों पर बैठे नजर आये। राम राज्याभिषेक को देखने को लेकर पूरी रात पुरुष-महिलाओं का रेला चलता रहा। राम राज्याभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, एसआई गंगासागर मिश्रा , ज्ञान प्रकाश यादव, पूरी रात सुरक्षा कमान को सम्हाल चक्रमण करते रहे। वही रामराज्याभिषेक में आयी महिलाओं ने पूरी रात मिना बाजार व रंगारंग कार्यक्रम का आनन्द लेती रही ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।