धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव, जल्द स्वस्थ हो किया गया हवन पूजा।
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव, जल्द स्वस्थ हो किया गया हवन पूजा।
सभी क्लीनिक एवं पैथालॉजी पर ताला जड़वा दिया गया
सोनभद्र। प्राइवेट अस्पताल पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चुर्क और चोपन क्षेत्र के डाला में संचालित कई पैथालॉजी एवं क्लीनिक सेंटरों पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान कई पैथालॉजी एवं क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित होते हुए पाए गए, जिस पर ताला जड़कर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेस्ट पैथालॉजी सलखन पर छापा मारा। यह पैथालॉजी बिना पंजीकरण संचालित मिला। चोपन में संचालित शिवम पैथालॉजी सेंटर और चोपन बाजार में ही संदीप कुमार की ओर से बिना नाम व पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ पर पता चला कि यहां बिना डिग्री के ही क्लीनिक संचालित हो रहा है। वहीं, चोपन बाजार में मनोज डेंटल क्लीनिक भी बिना पंजीकरण के संचालित होता हुआ मिला। चुर्क में अल्का पैथालॉजी लैब का संचालन बिना पंजीकरण के पाया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी क्लीनिक एवं पैथालॉजी पर ताला जड़वा दिया गया है। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी की गई है। उधर, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध तरीके से क्लीनिक एवं पैथोलॉजी संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव, जल्द स्वस्थ हो किया गया हवन पूजा।
12 रवि अव्वल ईद ए मिलाद की रात्रि में मस्जिदों में जगह जगह पर लाइट की सजावट व गुब्बारों की सजावट
बारह रवि उल्ल अव्वल का त्यौहार के मौके पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया जुलूसे मोहम्मदी
Leave a Comment: