योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath Biography@ Hindi
योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath Biography in Hindi
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में नगर कोपागंज के तीन होनहारों ने अपना स्थान बनाया है
कोपागंज । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में नगर कोपागंज के तीन होनहारों ने अपना स्थान बनाया है। इन सफल हुए प्रतिभागियों का सम्मान समारोह का आयोजन कसारा मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में मां गायत्री एजुकेशन वेल्फेयर ट्रस्ट , कोपागंज की तरफ से किया गया। सम्मान समारोह में नगर के गणमान्य लोगों ने उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी।
मां गायत्री एजुकेशन वेल्फेयर ट्रस्ट कोपागंज के तत्वावधान में कसारा मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में कोपागंज नगर के सुमित गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता,आतिफ हेसान पुत्र मुहम्मद आरिफ व अजहद अमीन पुत्र नजरुल अमीन जो नीट की प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए हैं , उनका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में फूल माला, शाल, डायरी व शील्ड प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अजय गुप्ता, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, अरशद रेयाज, अल्ताफ अहमद अंसारी आदि ने कहा कि इन युवकों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर व जिले का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता पर नगर को गर्व के साथ खुशी भी है। ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन हर वर्ष किया जाना चाहिए ताकि अध्ययन रत युवाओं को इनसे प्रेरणा मिले।
समारोह में इन तीनों के साथ इनके पिता को भी सम्मानित किया गया तथा मां गायत्री एजुकेशन वेल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता व सह अध्यक्षा गायत्री देवी को ऐसे पहल के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, गायत्री देवी, डा सुनील गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता पीसीएस,डा अजय यादव, अल्ताफ अंसारी, अरशद रेयाज, तेजप्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजीव कुमार गुप्ता, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, डॉ अजीम अंसारी, डॉ न्याज अहमद, ओमजी बरनवाल, राकेश जायसवाल,राजन गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता , स्वतंत्र गुप्ता , एजाज अहमद आदि नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath Biography in Hindi
मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय
आपको अवगत कराना है कि कुछ समस्या इस प्रकार की हैं जिनको आपके माध्यम से संज्ञान लेना अति आवश्यक है।
Leave a Comment: