आज ऐशबाग में जलेगा लखनऊ का सबसे ऊंचा रावण, नहीं लगे कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले


 रामलीला मंचन के बाद अब दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को राजधानी का सबसे ऊंचा रावण ऐशबाग रामलीला मैदान में जलेगा। कमेटी के सचिव आदित्य द्विवेदी ने बताया कि सर तन से जुदा, कट्टर पंथी विचारधारा और राष्ट्रविरोधी ताकतोंं का समूल नाश थीम पर जलने रावण के दहन के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। बुधवार शाम 8:30 बजे होने वाले दहन से पहले आतिशबाजी होगी। 70 फीट ऊंचे रावण के दहन से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी होगी। 400 साल के बाद पहली बार यहां कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला नहीं जलाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे रावण का वध

कानपुर रोड एलडीए कालोनी के जय जगत पार्क में आलमबाग से श्रीराम की विजय शाेभायात्रा के साथ रावण व कुंभकरण के पुतले का दहन होगा। संयोजक सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष सौरभ सिंह मोनू, अतुल तिवारी के साथ शाम पांच बले आलमबाग से रथ व बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात नौ बजे रावण और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।