विदाई की वेला में काफी बिलंब करने वाले मानसून ने इस बार दशहरा पर्व को भी प्रभावित किया है


विदाई की वेला में काफी बिलंब करने वाले मानसून ने इस बार दशहरा पर्व को भी प्रभावित किया है। लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार की सुबह से हो रही वर्षा ने जगह-जगह पर सजे रावण के पुतलों के दहन के लिए मैदानों को पानी से सराबोर कर दिया है। इतना हीं नहीं वर्षा के कारण दुर्गा पूजा के पंडालों में भी पानी एकत्र हो रहा है और आज प्रतिमाओं के विसर्जन में भी काफी परेशानी हो सकती है।इसको हथिया नक्षत्र के उत्तरार्द्ध का असर कहें या देवी के गज पर आगमन-प्रस्थान का फल। वर्षा ने सभी जगह पर अपना रंग दिखा दिया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब के क्षेत्र के प्रभाव से बादल उत्तर प्रदेश में आकर ठहर गए हैं। माना जा रहा है कि वर्षा का यह क्रम बीतते ही शरद ऋतु का आगमन होने लगेगा।लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को तड़के ही बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया है। जिलों में आज दुर्गा पूजा के समापन और रावण दहन के कार्यक्रमों पर असर पड़ रहा है। सभी जगह पर रावण के पुतले वर्षा के कारण गिरने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ के साथ साथ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।