जेल से रिहा होकर कमिश्नर के पास पहुंचा पीड़‍ित, कहा-डीएम से श‍िकायत करने पर एसडीएम कर रहे परेशान


सीतापुर,  लहरपुर तहसील क्षेत्र के रोहिया शिवपुर के अशोक मौर्य जिला जेल से मंगलवार को पांचवें दिन रिहा होकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त (कमिश्नर) डा. राेशन जैकब जैसे ही सभागार से बाहर निकलीं अशोक मौर्य अर्जी लेकर हाथ जोड़कर उनसे व्यथा बताने लगे। थोड़ा-बहुत सुनने के बाद कमिश्नर ने पड़ोस में खड़े डीएम अनुज सिंह को पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम से शिकायत पर नाराज हुए थे एसडीएम

अशोक मौर्य का आरोप है कि पांच सितंबर को उसने जिले पर आकर डीएम को मांग पत्र दिया था। इसी पर एसडीएम लहरपुर नाराज हुए और उसे आठ सितंबर को फोन कर तहसील बुलाया था। तहसील पहुंचने पर एसडीएम ने मारापीटा और पुलिस बुलाकर लहरपुर कोतवाली भेज दिया। फिर लेखपाल के माध्यम से उसके विरुद्ध मुकदमा लिखा कर जेल भेजवा दिया।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।