सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राली और टैंकर की भ‍िड़ंत में लगी आग, चालक की जलकर मौत


सीतापुर, संवाददाता। रेउसा-बिसवां रोड पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली और टैंकर की भिड़ंत में टैंकर चालक की जलकर मौत हुई चालक, शाहजहांपुर के पुवायां का रहने वाला था। टैंकर में अल्कोहल भरा था। टक्कर लगते ही आग पकड़ ली थी। पुलिस ने आग में फंसे अन्य चार लोगों को निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर बनी है।

टक्कर लगते ही पकड़ी आग

शाहजहांपुर के पुवायां निवासी आकाश मिश्रा, पुवायां के ही आलोक पुत्र रामप्रसाद तिवारी के साथ बिसवां चीनी मिल से टैंकर भरा अल्कोहल लेकर निकला था। शनिवार की देर रात करीब 10:30 बजे रेउसा-बिसवां रोड पर मूरतपुर के पास सामने से आ रही धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली और टैंकर में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही टैंकर ने आग पकड़ ली। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया।हादसे में टैंकर चालक आकाश की जलकर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार चार और टैंकर चालक का साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बयान जारी कर एक लोगों की मौत की पुष्टि की।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।