नाबालिग लड़की की बरामदी के लिए लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र


मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर
नाबालिग लड़की की बरामदी के लिए लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र

 फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव का जहाँ कि निवासिनी बब्ली पत्नी स्वर्गीय फय्याज अली ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री नौशीन को पड़ोस का ही अमन गुप्ता बहला फुसला कर 17/09/2022 को भगा ले गया ।अमन ने प्रार्थिनी की पुत्री को एक मोबाइल दिया था जो घर में  मिला है ।नौशीन की छोटी बहन ने एक दिन अमन गुप्ता को यह कहते हुए सुना कि वह नौशीन को किसी ऐसी जगह ले जाएगा जहाँ न पुलिस को पता लगेगा न ही कोई और पता कर पाएगा ।इन सब बातों को लेकर प्रार्थिनी और उसका परिवार बहुत भयभीत है ।प्रार्थिनी बब्ली ने बताया जब कई  दिनों से पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई तब हमने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की और पुलिस अधीक्षक ने जल्द कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।