ग्राम पंचायत कासिम पुर तराई की आबादी, गंगा की भूमि बंजर को मंदिर की आड़ लेकर कब्जाकर भवन निर्माण कराया गया है
ग्राम पंचायत कासिम पुर तराई की आबादी, गंगा की भूमि बंजर को मंदिर की आड़ लेकर कब्जाकर भवन निर्माण कराया गया है
भारत से हमारा रोटी-बेटी, सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रिश्ता है - नेपाल के गृहमंत्री।
भारत से हमारा रोटी-बेटी, सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रिश्ता है - नेपाल के गृहमंत्री।
==========================
यूपी अब तक न्यूज़ चैनल के लिए महाराजगंज जिला ब्यूरो चीफ ठाकुर सोनी की रिपोर्ट।
महाराजगंज जनपद से सटे हुए भारत नेपाल सीमा पर स्थित बेलहिया में नेपाल ने अपना 43वां विश्व पर्यटन दिवस मनाया।
इस अवसर पर भारत नेपाल के सीमावर्ती जनप्रतिनिधि में भाग लिया।
पर्यटन ग्रामीण तथा शहरी विकास मंत्रालय लुम्बिनी प्रदेश के तत्त्वाधान में आज नेपाल सीमा बेलहिया में 43वा विश्व पर्यटन दिवस पर्यटन ग्रामीण तथा शहरी विकास मंत्री नेपाल डिल्ली बहादुर चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया ।जिसके मुख्य अतिथि नेपाल राष्ट्र के गृहमंत्री बालकृष्ण खाँड़ ने कार्यक्रम का आगाज कमल के फूल पर कलश जल प्रवाहित कर किया।कार्यक्रम में भारत देश के नौतनवा नगर पालिका की नुमाइंदगी करने वाले नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने नेपाल के गृहमंत्री का बूके देकर स्वागत किया तत्तपश्चात गृहमंत्री ने श्री खान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया गया तथा चीन, कनाडा एवं वियतनाम से आये पर्यटक का गृहमंत्री ने अभिवादन किया।
इस अवसर पर नेपाल के गृहमंत्री ने बताया कि ज्यादातर पर्यटक भारत देश से आते है और भारत से हमारा रोटी-बेटी, सामाजिक, सांस्कृतिक,पारिवारिक एवं राजनीतिक रिसता है इसलिए हमारा दायित्व और बढ़ जाता है कि हम भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा, संरक्षा एव सहायता करें, इससे हमारा पर्यटन उधोग के अलावा व्यापार भी बढ़ेगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज पर्यटन के कारण कई देश की अर्थव्यवस्था पर्यटन उधोग के इर्द गिर्द घूमती है।यह दिवश मनाने का उद्देश्य पर्यटन और उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आर्थक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है।
इस अवसर पर नेपाल के रूपनदेही जिलाधिकारी भरत मणि पाण्डेय, बुटवल नगर प्रमुख खेलराज पाण्डेय, सिदार्थनगर नगर प्रमुख इस्त्याक अहमद, लुम्बिनी नगर प्रमुख सजरुदीन, शाहनवाज खान, बन्टी पाण्डेय, तिलोत्तमा नगर प्रमुख रामकृष्ण,सैना मैना न0पा0 प्रमुख फडीन्द्र बांग्ले, थानेधर घिमिरे, विष्णु प्रसाद वस्याल, जकी अहमद अंसारी के अलावा पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ग्राम पंचायत कासिम पुर तराई की आबादी, गंगा की भूमि बंजर को मंदिर की आड़ लेकर कब्जाकर भवन निर्माण कराया गया है
जब जनता कराहेगी तो औरों की तरह मैं घर में बैठी नहीं रहूंगी- बंदना कुमारी
धामपुर में मनाया गया सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस।
Leave a Comment: