जनहित की लड़ाई में पुलिस लाठी-मुकदमा झेल चुकी उम्मीदवार हूँ, किसी से नहीं डरती- बंदना कुमारी


जनहित की लड़ाई में पुलिस लाठी-मुकदमा झेल चुकी उम्मीदवार हूँ, किसी से नहीं डरती- बंदना कुमारी

यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 

ताजपुर   / समस्तीपुर   : - - 25 सितंबर 2022
  अफसरशाही के चंगुल से नगर परिषद को बचाकर भ्रष्टाचारमुक्त रखना और योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी एक चुनौती है और इसे घरेलू महिलाएं जो अपने पिता- पति- ससुर के सहारे चुनाव लड़ रही हैं, वो लागू नहीं करा सकती. मैं पहले से जन मुद्दों पर आंदोलनरत रही हूँ. पुलिस की लाठी, मुकदमा, दलाल- माफिया का हमला भी झेलकर भी 24 घंटे जनसेवा में लगी रहती हूँ. हजारों निर्दोष लोगों को मुकदमा समाप्त कराने, जेल से छोड़वाने, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, नि:सहाय एवं पीड़ितों को नगद राशि दिलाने का कार्य कर चुकी हूँ. ताजपुरवासी मुझे विजयी बनाएं मैं जनता से राय- मशवरा से योजनाओं का क्रियान्वयन करूंगी.
  ये बातें रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के भेरोखरा में मुख्य पार्षद पद उम्मीदवार बंदना कुमारी ने मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा. मौके पर संजीत शर्मा, भुखलू साह, मो० शाहनवाज आलम, मुकेश कुमार गुप्ता, शंकर महतो, बासुदेव राय, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।