अफज़ल गनी की रिपोर्ट तहसील सदर जनपद मऊ से
अफज़ल गनी की रिपोर्ट तहसील सदर जनपद मऊ से
रामलीला कमेटी द्वारा निकाली जा रही शिव बारात को राजनीति का चोला पहनाने की हुई कोशिश नाकाम।
रामलीला कमेटी द्वारा निकाली जा रही शिव बारात को राजनीति का चोला पहनाने की हुई कोशिश नाकाम। शमशाबाद फर्रुखाबाद के नगर पंचायत में राम लीला का प्रोग्राम कई दिनों से चल रहा है जिसमें आज भगवान शिव की बारात काफी धूमधाम से निकाली गई प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की बारात परंपरागत के अनुसार अद्भुत कलाकार झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में जन्म समूह के साथ रंगारंग कार्यक्रम के साथ मन मुग्ध कर देने वाली झांकियों के साथ गुमटी महादेव मंदिर से मुख्य बाजार से होते हुए गंगा रोड पर पहुंची तभी किसी ने राजनीत की चाल चल दी उच्च अधिकारियों को तोड़ मरोड़ कर अवगत कराया गया। शिव बारात में नृत्य करते हुए कलाकारों के बारे में ।जिससे सी ओ कायमगंज थाना शमशाबाद के थाना अध्यक्ष रामलीला कमेटी द्वारा निकाली जा रही शिव बारात में नृत्य करते हुए कलाकारों को नृत्य नहीं करने को कहा गया।और रोका गया। जिस पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमचंद राजपूत पीयूष त्रिपाठी विकास गुप्ता राम कुमार गुप्ता संजय गंगवार राकेश गुप्ता राजीव दुबे अवधेश पांडे पर्वत राजपूत दीपक श्रीवास्तव गौरव बाल्मिक कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने बारात को गंगा रोड चौराहा पर रोक दिया। सभी पदाधिकारी सदस्यों ने धरने पर बैठ जाने का निश्चय किया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है लगभग इसी प्रकार भगवान शिव की बारात निकाली जाती है जो कई वर्षों से चला रहा है सीओ कायमगंज थानाध्यक्ष शमसाबाद में रामलीला कमेटी अध्यक्ष पदाधिकारियों सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। अवगत कराया काफी बहस गर्मा गर्मी के बाद शिव बारात को पुनः आरंभ किया गया ।शिव बारात में राजनीति की रोटियां सेकने वालों की नीच हरकत काफी निंदनीय है जो उनके मुंह पर तमाचा है उन्हें पता होना चाहिए यह राजनीति का अखाड़ा नहीं है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का आयोजन चल रहा है। एसी नीच हरकत नहीं करनी चाहिए। सी ओ कौमगंज, थाना अध्यक्ष शमसाबाद, फोर्स के साथ भगवान शिव शंकर की बारात में जुमेदारी के साथ चल रहे हैं। फिर भी नीच हरकत कर बैठा। सैकड़ों की संख्या में जन समूह पुलिस प्रशासन के साथ शिव बारात में रामलीला मैदान होते हुए गुमटी महादेव में पहुंचा। प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ शिव बारात में अपनी भूमिका दृढ़ निश्चय के साथ निभाई। यूपी अब तक टीवी न्यूज़ संवाददाता फर्रूखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अफज़ल गनी की रिपोर्ट तहसील सदर जनपद मऊ से
कब मिलेगा सूफिया खातून को न्याय बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को फेल करते नजर आ रहे पुलिस विभाग पर कब होगी कार्यवाही
प्रधानाचार्य राम सिंह रहमान के उन्हीं के शिष्य ने गोली मार दी
Leave a Comment: