अफज़ल गनी की रिपोर्ट तहसील सदर जनपद मऊ से
फोटो *कमांडेंट ने सहरोज गांव स्थित अमृत सरोवर पर पौधरोपण किया
कोपागंज विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सहरोज स्थित अमृत सरोवर पर शनिवार को सुबह होमगार्ड के कमांडेंट कृष्णानंद राय,जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय,जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने दर्जनो पौधरोपण किया।कमांडेंट ने कहा कि पौधरोपण करने मात्र से हम कार्यो से विरत नही हो सकते उसकी देखभाल आवश्यक है।कहा कि बच्चा और पौधा दोनो की देखभाल करने से ही अपने यौवन को प्राप्त होते हैं अगर छोड़ दिया जाय तो वह नष्ट हो जाएंगे।
जिलापंचायत अध्यक्ष ने पौधरोपण कर उसकी देखभाल के लिए स्वयं जिम्मेदारी उठायी हालांकि सरोवर की देखभाल के लिए एक मजदूर की नियुक्ति की गई है की वह पौधों की देखभाल के साथ सरोवर को स्वच्छ रख सके।भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भी पौधरोपण कर उसके देखभाल को लेकर सतर्क दिखे कहा कि जबतक पौधा पेड़ की स्थिति न ले ले तबतक उसकी सुरक्षा करनी जरूरत है अगर पौधरोपण कर छोड़ दिया जाय और देखभाल न किया जाय तो उसका दोष भी लगता है।इस अवसर पर एडीसी दिनेश दत्त,त्रिपाठी,पूर्व प्रमुख सर्वेश राय,प्रधान इशरावती देवी,दधीचन्द राजभर,रामकरण, अशोक सिंह सहित अनेको गणमान्य उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: