शाला के शिक्षको सहित 400 बच्चे हुए लाभान्वित,विदित हो कि जीपीएम पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलीसेला (आईपीएस) के निर्देशन


संवाददाता— सूरज यादव
अब तक इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल 
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़
9617435197

बाइट 01 अनिल अग्रवाल मरवाही थाना प्रभारी
बाइट 02 लता चौरे महिला महिला सेल प्रभारी जीपीएम 

संलग्न:—शाला के शिक्षको सहित 400 बच्चे हुए लाभान्वित,विदित हो कि जीपीएम पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलीसेला (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में जिले के स्कूल कालेजों में लगातार बच्चों को बढ़ते अपराधों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज जीपीएम पुलिस की टीम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परासी मरवाही पहुंची। कार्यकर्म मे लगभग 400 छात्र- छात्राएं एवं शिक्षक गण शामिल हुए।

एंकर:— जागो जीपीएम जागरूकता कार्यक्रम के तहत जीपीएम पुलिस पहुंची जिले के अंतिम छोर के स्कूल परासी में,साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध, यातायात नियमों की दी गई जानकारी,कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षक गणों द्वारा राष्ट्रगीत के साथ की गई। 

कार्यक्रम की शुरुआत महिला सेल प्रभारी लता चौरे द्वारा छात्र छात्राओं को राज्य शासन द्वारा लांच किया गया अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता को विस्तार से बताया गया,

यातायात प्रभारी उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताएं कि वाहन चलाते वक्त गाड़ी के जरूरी कागजात ड्राइविंग लाइसेंस आरसी पत्रक, बीमा पत्रक और प्रदूषण पत्रक का होना अति आवश्यक है। नाबालिक बच्चे वाहन ना चलाएं। माननीय सुप्रीम कोर्ट का दिशानिर्देश है कि जो भी नाबालिक बच्चा वाहन चलाते पकड़े जाने पर उनके परिजन को 3 साल तक की कैद तथा 25000 तक की जुर्माना या दोनों हो सकती है। 

थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक अनिल अग्रवाल के द्वारा जिले में हो रहे अपराध एवं यातायात नियमों  साइबर अपराध की जानकारी दिया गया। 

साइबर सेल आरक्षक दुष्यंत मसराम के द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कॉपी पेस्ट व्हाट्सएप का उपयोग ना करके ओरिजिनल व्हाट्सएप का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अपनी डिटेल प्राइवेट फोटो वीडियो बैंक डिटेल शेयर ना करें  अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड फाइनेंसियल फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930  नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत अविलंब दर्ज कराए। 

कार्यक्रम के अंत मे जीपीएम पुलिस के द्वारा वॉलीबॉल का किट स्कूल के बच्चों को प्रदान किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।