बूथ अध्यक्ष ने कहा नही बनेगी मेरे घर के पास नाली, जेई ने कहा सड़क के दोनों तरफ नाली का प्रावधान। 


फतेहपुर खास खबर---- 
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
एक और भाजपा नेता की गुंडई सामने आई ,ग्रामीण परेशान।

बूथ अध्यक्ष ने कहा नही बनेगी मेरे घर के पास नाली, जेई ने कहा सड़क के दोनों तरफ नाली का प्रावधान। 

पीआरवी टीम ने ग्रामीणों को धमकाकर खुदवा दी सड़क,वीडियो वायरल। 

ग्रामीणों का आरोप,पुलिस सत्ता के इशारे पर कर रही काम। 

थरियांव फतेहपुर- थरियांव थाना क्षेत्र में एक कथित भाजपा नेता द्वारा उगाही का मामला शांत नहीं हुआ कि एक और बूथ अध्यक्ष पर सत्ता का भूत सवार हो गया है।ताजा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के मंलाव गांव का है।जहां विधायक निधि से प्रस्तावित आरसीसी सड़क में दोनों तरफ नाली निर्माण का प्रस्ताव हुआ है।ठेकेदार ने पूरी सड़क में नाली तो बनवा दी।लेकिन भाजपा बूथ अध्यक्ष के इशारे पर उसके घर के पास नाली का निर्माण नही करवाया और नेता जी के पानी बहाव के लिए नाली क्रॉस करने की योजना बना डाली।इसके अलावा ठेकेदार ने योजनाबद्ध तरीके से लगभग बीस मीटर आरसीसी सड़क एक ओर ही नाली निर्माण कराकर बनवा दी।हालांकि ग्रामीणों ने ठेकेदार और भाजपा नेता की दबंगई का विरोध किया तो ठेकेदार ने निर्माण नही हो सका।ठेकेदार और बूथ अध्यक्ष एवम पुलिस के मनमाने रवैए से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।शुक्रवार को प्रधान पति की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने जबरन सड़क खुदवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण फड़क उठे।एक पुलिस कर्मी ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहा है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।हालांकि मामले में प्रधान पति भी निर्माण कार्य को गलत तरीके से कराए जाने में पूरी भूमिका निभा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार,बूथ अध्यक्ष,प्रधान पति व हल्का इंचार्ज स्वजातीय होने के कारण गलत तरीके से कार्य को अंजाम देने में लगे हैं।जो नियम विरुद्ध है।ग्रामीणों का कहना कि जब सड़क के दोनों तरफ नाली बनने का प्रावधान है।तो बूथ अध्यक्ष के घर पास नाली का निर्माण क्यों नहीं करवाया जा रहा है।जबकि जेई के मुताबिक सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण का प्रावधान है और केवल दोनों पक्षों की सहमति है तो एक तरफ निर्माण किया जा सकता है अन्यथा नहीं।पीड़ित ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी हसवा से नाली निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई है।एक ग्रामीण ने बूथ अध्यक्ष व उसके साथियों पर गाली गलौज व मारपीट करने की तहरीर थाना पुलिस को दी है।लेकिन थाना पुलिस सत्ता के दबाव में उक्त लोगों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सत्ता के इशारे पर काम कर रही है।जिसे लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।मामले पर थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना रहा कि मामला पुलिस से संबंधित नही है।शांति व्यवस्था के पुलिस तैनात है।मामले को जल्द ही निस्तारित किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।