परिजनों ने छात्रों संग शासन के खिलाफ किया प्रदर्शन*
-छात्रों के विद्यालय एवं आवश्यक
अफज़ल गनी की रिपोर्ट
जिला तहसील जनपद मऊ से
परिजनों ने छात्रों संग शासन के खिलाफ किया प्रदर्शन*
-छात्रों के विद्यालय एवं आवश्यक
सामान लेने के लिए नाव से नदी पार करना पड़ता है
कोपागंज विकाखण्ड अंतर्गत भगवानपुर एक ऐसा गांव जहा छात्रों को विद्यालय जाने एवं ग्रामीणो को बाजार से सामान लाने के लिए घाघरा नदी को नाव के सहारे उस पार जाना पड़ता है।हालांकि वर्षो से ग्रामवासियों ने वहां पुल की मांग जनप्रतिनिधियों एवं शासन से किया था लेकिन आजतक कोई देखने तक नही गया पुल बनने या बनाने की बात ही छोड़ दीजिए।प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन उक्त नदी मार्ग से होता है चाहे कोई बीमार पड़ गया हो या किसी के यहां कोई मांगलिक कार्यक्रम हो नदी के पार जाने के बाद ही समान उपलब्ध होता है।गुरुवार को नाराज ग्रामीणो ने शासन की व्यवस्था के खिलाफ छात्रों संग जमकर प्रदर्शन किया।
सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सुसज्जित और सुव्यवस्थित कर शहर के मॉडल की तरह बनाने पर तुली हुई है।वही कोपागंज ब्लॉक का भगवानपुर एक ऐसा गांव जहां किसी भी समान को लेने के लिए घाघरा नदी को नाव के सहारे पार करना जरूरी होता है।तीन रोज पहले गांव के बगल के गांव बांदीपुर के छात्र की नदी पार करते समय उक्त नदी में गिरकर मौत हो गयी थी क्योंकि पूल न होने के कारण नाव ही सहारा है।गांव के प्रधान अभिराम यादव ने छात्रों एवं उनके परिजनों संग नदी के किनारे खड़े होकर जमकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।कहा कि शासन और बच्चो के मरने का इंतजार कर रहा है क्या।कहा कि आजतक को जनप्रतिनिधि या शासन के लोग देखने नही आये की कैसे जान हथेली पर लेकर छात्र एवं उनके परिजन पुरानी नाव के सहारे नदी पार करते हैं।घटनाएं होती रहती हैं बावजूद इसके जरूरी कार्य के लिए नदी पार करना होता है।छात्र की मौत से पूरा गांव सहमा हुआ है कि कैसे छात्रों को पढ़ने भेजा जाय।नाराजगी जताते हुए ग्रामवासी परशुराम,हरिश्चंद्र, मुख्तार, पप्पू, रामविजय,ओमप्रकाश, बलिराम, राजकुमार, विनय कुमार, अभिज्ञान,सहित आदि लोगो ने प्रदर्शन कर जल्द पुल निर्माण की मांग किया।कहा कि अगर पुल बनाने की पहल नही हुई तो ग्रामवासी चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आदर्श विद्या मंदिर में 800 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली कृमि संक्रमण से बचाव के लिए चला जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दवा के फायदे और सेवन की सही
खलिहान नहीं, जहरीले जीवों का बना ठिकाना! ग्राम पिपरी चांद में 0.721 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि पर उगी झाड़ियां और घनी घास, ग्रामीणों में दहशत आंगनवाड़ी केंद्र, देव
Leave a Comment: