अब नहीं करेंगे अपराध -करते हैं तौबा
अब नहीं करेंगे अपराध -करते हैं तौबा
मुस्लिम समुदाय के दबंग लोगों ने घर से उठाकर युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया ।
मुस्लिम समुदाय के दबंग लोगों ने घर से उठाकर युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया ।
पुलिस पीड़ित परिवार पर आत्महत्या का प्रकरण बनाने का डाल रही दबाव।
प्रकरण जनपद बरेली ,थाना शीशगढ़ के ग्राम जिया नगला का है। मृतक सुनील कुमार का प्रेम प्रसंग इसरार अहमद की पुत्री से था ।दोनों परिवार (इसरार अहमद व आसाराम ) मैं मध्यस्था करके ग्राम प्रधान जिया नगला ने प्रेम प्रसंग के मामले को लगभग 3 माह पूर्व ही निपटा दिया था। तब से मामला शांत था ।
परंतु उसी रंजिश के चलते हुए दिनांक 2/9 /22 को रात्रि लगभग 12:00 बजे इसरार अहमद ,अबरार अहमद, सरफराज अहमद ,पुत्र गण निसार, निवासी कुतुकपुर, थाना शीशगढ़, तथा इन्हीं के रिश्तेदार अफजल , यासीन पुत्र गण अल्लादीन आदि ने
सुनील कुमार को घर से उठाकर पहले मारा पीटा उसी के फोन पर उसका ऑडियो बनाया । जो ग्रुप पर शेयर भी किया और बाद में हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर हत्या करके पेड़ से लटका दिया ।
प्रकरण दो समुदायों का है इसलिए स्थिति तनावपूर्ण है। जिस पर पुलिस नजर तो रखे हुए हैं।
परंतु मृतक सुनील कुमार के पिता आसाराम पर भी दबाव बना रही है कि इस मामले को तूल न पकड़ाए। मामला आत्महत्या का सिद्ध हो जाने दे ।
क्या कोई व्यक्ति हाथ पैर बांधकर भी पेड़ पर चढ़ सकता है। पुलिस प्रशासन बरेली हाथ पैर बंधे हुए व्यक्ति को पेड़ पर चढ़ाने का प्रयास कर रही है ।
इस योगी राज्य में पुलिस प्रशासन बरेली पर ऐसा कौन सा दबाव आ गया है ।कि वह मृतक सुनील कुमार के पिता आसाराम को न्याय न देकर उल्टे उन पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रही है।
यह सिद्ध भी हो रहा है क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में ही आक्रोशित जनता पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रही है ।
सी ओ बहेड़ी से इस प्रकरण पर जब बात की गई तो उन्होंने बताया 302 आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैl पुलिस किसी भी दबाव में नहीं है lवह अपना कार्य कर रही है संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है l
अब देखना यह है कि जनपद बरेली की पुलिस प्रशासन मृतक परिवार को न्याय दे पाएगी या दबंगों को संरक्षण देगी ।
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल बरेली से शिवहरि शर्मा की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कनाडा में दो चाकूबाजों का कहर, 10 की मौत, 15 घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
वहां की सरकारों के लिए यह बड़ी समस्या भी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ऐसी घटनाओं में सबसे आगे है।
Leave a Comment: