कनाडा में दो चाकूबाजों का कहर, 10 की मौत, 15 घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर


कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में दो समुदायों के बीच जमकर चाकू चले जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि जेम्स स्मिथ क्री नेशन और सास्काटून के उत्तर-पूर्व में वेल्डन गांव में कई स्थानों पर चाकूबाजी हुई है। इस बीच पुलिस ने हमलावरों की फोटो जारी की है। एक का नाम डेमियन सैंडरसन, जबकि दूसरे का नाम माइल्स सैंडरसन बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी दोनों के बीच क्या रिश्ता है, यह साफ नहीं है। लेकिन उनकी तलाश तीन प्रांतों की 13 अलग-अलग जगहों पर की जा रही है।  आरसीएमपी सस्केचेवान के सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि कुछ लोगों पर संदिग्धों ने हमला किया है। अभी इसके पीछ कोई मकसद सामने नहीं आया है कि हमला क्यों किया गया। ब्लैकमोर ने कहा कि आज हमारे प्रांत में जो कुछ हुआ है, वह भयावह है। उन्होंने कहा कि 13 जगह ऐसी हैं यहां लोग मृत और घायल अवस्था में पाए गए हैं। ब्लैकमोर ने कहा कि पुलिस को सुबह छह बजे से एक समुदाय पर छुरा घोंपने की रिपोर्ट मिलनी शुरू हुई। हमलों की और खबरें तेजी से आईं और दोपहर तक पुलिस ने चेतावनी जारी की।  
पुलिस रेजिना निवासियों से सावधानी बरतने और आश्रय लेने पर विचार करने के लिए कह रही है। आरसीएमपी ने कहा कि निवासियों को दूसरों को अपने घरों में आने की अनुमति देने के बारे में सावधान रहना चाहिए और सुरक्षित स्थान नहीं छोड़ना चाहिए।  

 

 








 

​​​​​​​

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।