अब नहीं करेंगे अपराध -करते हैं तौबा


अब नहीं करेंगे अपराध -करते हैं तौबा

 एसएसपी ने दिलाया यक़ीन -कोई भी हिस्ट्रीशीटर होने के नाते आपको करे परेशान तो उसके ख़िलाफ भी होगी कार्रवाई

सहारनपुर शायद ऐसा पहली बार हुआ कि सहारनपुर में एसएसपी की एक अनोखी पहल पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे हिस्ट्रीशिटरों ने कभी भी अपराध ना करने की क़सम खाते हुए अपराध से तौबा की.

 कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री योगगुरु भारत भूषण ने कहा ख़ुद के अंदर से हर बुराई को त्यागकर फिर दुनिया को देखिए और महसूस कीजिए तो आप पाएंगे कि ये दुनिया कितनी खूबसूरत है. उन्होंने कहा कि बुराई का रास्ता छोड़कर अब आप अच्छाई की तरफ़ क़दम रख रहे हैं अब इस सत्य के रास्ते को कभी नहीं छोड़ना और ऐसे कार्य करना कि जिससे इंसानियत का परचम हमेशा बुलंद रहे.

पुलिस लाइन में आयोजित दुराचार सभा मे 900 से अधिक हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने अपराध न करने से तौबा की। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने सभी को शपथ दिलाई । साथ ही सभी को आश्वस्त किया कि यदि कोई भी हिस्ट्रीशीटर होने के नाते आपको परेशान करेगा, जबकि आपकी कोई गलती नही होगी तो उसके खिलाफ भी काईवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।