अनियंत्रित कंटेनर ट्रक पलटने से चालक हुआ गंभीर घायल


अनियंत्रित कंटेनर ट्रक पलटने से चालक हुआ गंभीर घायल

डाला: पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित कंटेनर ट्रक पलटने से चालक केबिन में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भारी मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए चोपन सीएससी भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक डाला चढ़ाई स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क के मध्य बने डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद लगभग सौ मीटर तक घसीटते हुए चला गया। घटना में 33 वर्षीय श्याम धीसि़ड़ पुत्र दीपक धीसि़डं स्थाई निवासी चिरौनी गांव,सिंधुरी नेपाल वर्तमान पता ओखला औद्योगिक एरिया दक्षिण दिल्ली केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा हाईड्रा व जेसीबी बुलाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।