कोपागंज । स्थानीय थानांतर्गत ग्राम मूंगमास निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने के आरोप में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद म‌ऊ

कोपागंज । स्थानीय थानांतर्गत ग्राम मूंगमास निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने के आरोप में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
             ग्राम मूंगमास निवासी दिवाकर राय पुत्र राजेन्द्र नाथ ने कोपागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दिनांक 26 अगस्त 2022 को करीब 7.20 सायं वह और पिता राजेंद्र नाथ घर के बाहर बैठे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धनंजय राय, मंजू राय, दिशा राय व मृत्युंजय राय एक राय व एकजुट होकर गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। जब हम लोग भागकर घर में गये उक्त चारों हमलावर घुसकर हमें मारने पीटने लगे। मारपीट के चलते मैं और पिताजी बुरी तरह घायल हो गए। आरोप लगाया कि पहले भी हमलावर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
              शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।