महिला समानता दिवस पर राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में संगोष्ठी तथा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।


महिला समानता दिवस पर राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में संगोष्ठी तथा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।


 "महिला समानता दिवस" (women equality day) के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में मिशन शक्ति के संयोजक डॉ.संतोष कुमार सैनी द्वारा विचार गोष्ठी तथा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन कराया गया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार जी द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया गया कि महिला हमारे  समाज के निर्माण की आधार स्तंभ है, उनके सकारात्मक योगदान के बिना हम एक विकसित एवं समुन्नत समाज के निर्माण की कल्पना भी नहीं कर सकते। अतः आवश्यकता है कि हम अपने समाज में महिलाओं को पुरुषों के समान समानता का दर्जा दें तथा उन्हें उचित सम्मान प्रदान करें ।वही मिशन शक्ति के संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि महिलाओं से ही हमारा अस्तित्व है, वह मां के रूप में, पत्नी के रूप में, बहन के रूप में, बेटी के रूप में  हमारी शक्ति हैं। हमारे देश में नारियों की पूजा शक्ति के रूप में होती है, अतः नारियों को समानता, समाज एवम देश  के निर्माण में  समान भागीदारी एवं उचित सम्मान दिए बिना हम सशक्त, समुन्नत, समृद्ध भारत के निर्माण की कल्पना भी नहीं कर सकते। महिलाओं को स्वतंत्रता,समानता, संरक्षण, सुरक्षा एवम उचित सम्मान प्रदान करना हमारा नैतिक ही नही अपितु अनिवार्य कर्तव्य है।

संगोष्ठी के उपरांत "महिलाओं में उद्यमिता का विकास" शीर्षक पर हुई भाषण प्रतियोगिता मे कुमारी आशा बी. ए . तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, कुमारी हर्षिता पांडेय, बी.कॉम तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा शिवानी भास्कर बीएससी द्वितीय वर्ष व अभिषेक यादव बी. ए. द्वितीय वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा 
निबंध प्रतियोगिता में कुमारी आशा एवं कुमारी शिवानी सिंह बी.ए. तृतीय वर्ष ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, कुमारी अर्पिता पांडे एमएससी द्वितीय वर्ष, कुमारी गरिमा सिंह बी.ए.तृतीय वर्ष एवं विकांक रंजन बी.ए. प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा राधिका कुमारी बीएससी प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उक्त अवसर पर डॉ. राधाकांत पांडे, डॉ. किशोर कुमार सिंह, डॉ. मीरा  यादव, डॉ.महेंद्र प्रकाश, डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ.विकास, डॉ.उपेंद्र कुमार, डॉ. किरन सिंह, डॉ. राजेश प्रसाद, अमूल्य कुमार सिंह,  डॉ.विभा पांडे, डॉ. महीप कुमार, डॉ. विजय प्रताप सिंह यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला, इत्यादि प्राध्यापकगण, श्री प्रमोद केसरी कार्यालय अधीक्षक, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडे ,अरुण कुमार, सरफुद्दीन, कुंदन,राजकुमार इत्यादि कर्मचारियों के साथ-साथ आशीष कुमार, संजीव, विकाँक रंजन, मोहम्मद उबैदुल्लाह, अभिषेक यादव, कुमारी आशा, कुमारी गरिमा सिंह, शिवानी सिंह, हर्षिता पांडे, अर्पिता पांडे,  रुक्मिणी, शिवानी भास्कर, निकिता, राधिका, श्वेता, शालिनी, संजना, सावित्री, अंजलि ,अंकिता साधना, पूजा इत्यादि महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।