डाला:एक तरफ सरकार सड़कों की मरम्मत को लेकर गंभीर है तो वही ठेकेदार पैसा बचाने की चाहत


डाला:एक तरफ सरकार सड़कों की मरम्मत को लेकर गंभीर है तो वही ठेकेदार पैसा बचाने की चाहत में सरकार की मंशा पर पानी फेरने में लगे हैं मामला है विकासखंड चोपन अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत का जहां 6 महीने के भीतर ही सड़क उखड़ गयी तेलुगुड़वा से 1 किलोमीटर पहले परासपानी जाने के लिए लिंक रोड बनाई गई थी जो अब गाड़ियों के आवागमन से उखड़ गई है स्थानियों ने बताया  की ऊँचाई के साथ साथ मेटेरियल की मात्रा कम दी गयी संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखे जाने का नतीजा है कि सड़क उखड़ गयी है इतना ही नहीं ग्रामीणों का आरोप है कि यह जो सड़क मार्ग बनाया गया है पूरे सड़क मार्ग पर गुणवत्ता को ताक पर रखकर कार्य किया गया है। क्योंकि पीचिंग इतनी पतली कि गई है कि सड़क पर वाहन भी ठीक ढंग से नहीं चल पाते हैं ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनाई गई यह सड़क टूटने के कागार पर दिख रही है। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।