Gautam Buddha Story Hindi | गौतम बुद्ध की कहानियाँ


Gautam Buddha Story Hindi : एक समय की बात है, भगवान गौतम बुद्ध वन के रास्ते से होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिला, जो एक गड्ढा खोद रहा था।

Gautam Buddha

वहीं पर थोड़ी देर विश्राम करने के लिए वृक्ष के नीचे बैठ गए और उस व्यक्ति को देखने लगे जो गड्ढा खोद रहा था। तभी उस व्यक्ति को गड्ढा खोदते-खोदते एक कलश मिला।

उस कलश में बहुत ही कीमती हीरे जवाहरात भरे हुए थे। यह सब देखकर वह व्यक्ति बहुत खुश हुआ और सोचने लगा आज मेरा भाग्य जाग उठा है।

उस व्यक्ति ने हीरे जवाहरात से भरे हुए उस कलश को भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में रख दिया और कहा, हे भगवान आपके आशीर्वाद से ही मुझे यह बेसुमार धन दौलत प्राप्त हुई है। इसलिए मैं इनमें से कुछ हीरे जवाहरात आपको भेंट करना चाहता हूं।

यह सब सुनकर भगवान गौतम बुद्ध ने उस व्यक्ति से कहा, तुम्हारे लिए यह धन दौलत है लेकिन मेरी नजर में यह जहर के समान है क्योंकि बिना मेहनत के प्राप्त हुई धन दौलत जहर के समान ही होती है। इतना सुनकर वह व्यक्ति गौतम बुद्ध से नाराज होकर उस कलश लेकर चला जाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।