बड़े भाग मानुष तन पावा, उसमें से भी शिक्षक का हिलावा


ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर
संवाददाता अजय शुक्ला अब तक न्यूज़
बड़े भाग मानुष तन पावा, उसमें से भी शिक्षक का हिलावा
अ, ई, ऊ का सच और शिक्षक / विनय कांत मिश्र
बड़े भाग मानुष तन पावा, उसमें से भी शिक्षक कहिलावा। उस परम पिता को नमन है जिन्होंने हमें शिक्षक होने का गौरव प्रदान किया। हम बहुत कुछ हो सकते थे , नहीं हुए, बने क्या ? शिक्षक। न जाने कितने युगों के सत्कर्मों और माता पिता के पुण्य प्रताप का सुफल है कि हम शिक्षक अथवा शिक्षिका के पावन अर्जित प्रस्थिति पर निष्काम कर्म के लिए अभिप्रेरित हुए। 
        जब कोई इसलिए हमें चेक करे कि हमने प्रतिदिन बुनने वाली मानवीय संरचना को संपादित किया है कि नहीं, तब हमें भीतर से बहुत बुरा लगता है। ईश्वरीय वरदान था कि हम पढ़ाएं किंतु जब भी अथवा जिस भी दिन अपने सत्कर्मों को अंजाम नहीं देते हैं, उस दिन भीतर से हम कितने कुढ़ते हैं। हमारी आत्मा पवित्रता से अपवित्रता की तरफ मुखातिब होती है, और धीरे धीरे हम माटी के उस पुतले में तब्दील हो जाते हैं जिसमें प्राण तत्व का संचार , शून्यता से तादात्म्य कर हमें क्षरित करता है। 
      हम बच्चों को इसलिए अ से पढ़ाते हैं क्योंकि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि अक्षरों में मैं अकार, अ हूं। इ और इ मिलकर ई बनती है जिससे ईश्वर की संरचना आविर्भूत हुई है। उ और उ मिलकर ऊ की निर्मित होती है जोकि ऊं का स्वरूप धारण करती हुई ब्रह्म स्वरूप में अखिल ब्रह्मांड का दिग्दर्शन करती है। अ से प्रारंभ होकर अं तक पहुंचते पहुंचते उ, ऊं बन जाता है। यह है स्वरों की ऊष्मा। स्वरों के ताप से ही अखिल ब्रह्मांड रुपायित है। 
        अब सोचिए हमारा कार्य क्या है। हमारा कार्य अबोध शिशुओं में ब्रह्म की पुनर्स्थापना करते हुए उनके कुंडलिनी का जागरण है। ईश्वर ने हमें इसीलिए शिक्षक और शिक्षिका के परम पद पर प्रतिष्ठित किया है। तो आइए हम अपने अंतर्मन को जागृत करते हुए शिशुओं को वर्णमाला सिखलाएं उनमें परम तत्व का संचार करें।
आप गुरुजन वृंद को सादर नमन, इस आशय के साथ कि आप इसे स्वयं के भीतर आत्म सात करेंगे/ करेंगी। 
प्रस्तुति/ लेखक/ 
विनय कांत मिश्र
ए आर पी हिन्दी
वि क्षेत्र नौगढ़
जनपद सिद्धार्थनगर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।