महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जागरूक मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जागरूक मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन
पुलिस कर्मियों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पौधा रोपण कर मनाया गया।
मरवाही :—वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही,डॉ.भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त छात्र छात्राओं एवं मरवाही थाना पुलिस कर्मियों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पौधा रोपण कर मनाया गया।
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
अब तक इंडिया लाइव टीवी हिन्दी न्यूज़ चैनल जीपीएम /
मरवाही ब्लॉक में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में मरवाही थाना प्रभारी श्रीअनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एवं विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही के राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S.) के श्री लोक सिंह सर के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। और साथ ही महाविद्यालय के आस पास जगह की साफ सफाई कर वातावरण को स्वक्ष रखने की बात कही। जिसमें मरवाही थाना के अमित सिंह पातरे,विश्वास आले एवं सभी पुलिस कर्मी, पुलिस मित्र भाई बहनों ने पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही के श्री लोकसिंह सर,श्री सी.एस.मरावी सर,मनीष पोर्ते,उदय सिंह पोर्ते,रेवती मास्को,सुधा सिंह,सूरज यादव,पीयूष ताम्रकार,विजय कुमार चंद्रा, उमा भारती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पौधा रोपण कर मनाए। और समाज के लोगों को वृक्षा रोपण करने के लिए प्रेरित किए। और साथ ही हमारे आस पास के वातावरण को शुद्ध हवा पानी पाने के लिए साफ—सुथरा रखना चाहिए। NSS के छात्र छात्राओं ने लोगों से अपील किए।
श्री अनिल अग्रवाल सर थाना प्रभारी मरवाही इन्होंने कहा की—
पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निभर है ' आये हम सब पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस को यादगार बनाये --
आज पर्यावरण दिवस पर बहुत सारे पौधा लगाए,और कहा कि पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है,वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी भी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आस–पास का वातावरण पेड़-पौधे,नदी,जंगल,जमीन और पहाड़ आदि से घिरा हुआ है।इसी को तो प्रकृति एवं पर्यावरण कहते हैं।इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ प्राप्त करते हैं,लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना,नदियों को गंदा करना,वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
पत्रकार
सूरज यादव
अब तक इंडिया लाइव टीवी हिन्दी न्यूज़ चैनल
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जागरूक मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन
सरकार की महत्वकाक्षी योजना अमृत सरोवर में अनियमितता।
अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट
Leave a Comment: