महिला एवं बाल विकास  विभाग के द्वारा जागरूक मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन


स्लग -  महिला एवं बाल विकास  विभाग के द्वारा जागरूक मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन

एंकर - आज महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जागरूक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मीडिया को जानकारी दी गई ताकि मीडिया के माध्यम से जन-जन तक उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ एवं जानकारी पहुंच सके,
आज जनपद बांदा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा हेतु चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजना -  मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, अभियान मिशन शक्ति, सहित कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, बताया गया कि इन सभी योजनाओं के बारे में गांव गांव तक एक अभियान चला कर के लोगों को जानकारी दी जाएगी, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रभा गुप्ता सदस्य राज्य महिला आयोग के द्वारा, महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दीं गई

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।