सरकार की महत्वकाक्षी योजना अमृत  सरोवर में अनियमितता।


ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर

स्लाग- सिद्धार्थनगर ब्लाक बांसी ग्राम पंचायत बलुआ में सरकार की महत्वकाक्षी योजना अमृत  सरोवर में अनियमितता।

संवाददाता- अजय शुक्ला अब तक न्यूज़

एंकर-जहां इन दिनो केंद्र व प्रदेश सरकार देश व प्रदेश को सुंदर और सुदृढ़ बनाने में लगी है भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर रखा है जो भी दोषी पाए जा रहे हैं उनके उपर कार्य वाही भी हो रही है तो बिना किसी डर के वही कुछ प्रशासन के अधिकारी गण बिल्कुल उसका उल्टा कर रहे हैं ताजा मामला सिद्धार्थ नगर के बांसी ब्लाक के ग्रांम पंचायत बलुआ का है जहाँ दस मई को इसी गांव मे पूर्व स्वास्थय मंत्री व वर्तमान भाजपा विधायक जय प्रताप सिंह ने सरकार की महत्वकाक्षी योजना अमृत  सरोवर का शिलान्यास किया था। आप को बताते चलें इस योजना को लेकर प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में इस योजना को  जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक बता रही हैं सबसे अच्छी बात तो यह है की यह योजना  मनरेगा के अंतर्गत है जिससे गांव के बेरोजगार महिला पुरूषों को रोजगार का बहुत ही अच्छा साधना मिल रही है पर जिम्मेदार की सोच ही कुछ और है बताते चलें बलुआ गांव के अमृत सरोवर योजना में मशीन लगा कर काम करवाया जा रहा है और  मनरेगा मजदूरों की हाजरी काफी संख्या में लगवाई जा रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है की सरकार के द्वारा चलाई गई यह योजना भी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ने वाली है इस पूरे काम को लेकर जब प्रशासन के अधिकारी संजय शर्मा डी सी मनरेगा से बात की गई तो उन्होंने कहा मामला आप के द्वारा  संज्ञान में लाया गया टीम गठित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है जो भी अनियमितता मिलती है संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह है कि जांच किस तरीके से कराई जाती है।

 बाइट -संजय शर्मा--------------डी सी मनरेगा सिद्धार्थ नगर।
यूपी अब तक न्यूज़ से संवाददाता जय शुक्ला की खास खबर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।