राज्य में चेचक जैसी बीमारी मंकीपाक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत मरीजों में तेज बुखार, शरीर में दाने, गुठली, लसीका ग्रंथी में समस्या जैसे लक्षण सामने आने पर उन्हें आइसोलेट कर लक्षण के आधार इलाज करने के निदेश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विदेशों में नई तरह की बीमारी मंकीपाक्स के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीमारी के लक्षण चेचक से मिलते जुलते हैं। पीड़ितों संक्रमितों में बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द, लसीका ग्रंथी व मांसपेशियों में में समस्या और सामान्य रूप से सुस्ती शामिल हैं।
इसके ज्यादातर केस अमेरिका, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, इटली जैसे अन्य देशों में अधिक सामने आए हैं। कोरोना की तरह फैलने वाली इस बीमारी के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। इसके तहत विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करना है। लक्षण नजर आने पर उसे तुरंत आइसालेट कर इलाज उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने बताया कि अभी मंकी पाक्स के छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में एक भी मरीज नहीं मिले हैं। अस्पतालों में लक्षण के आधार पर इलाज उपलब्ध है।
मंकीपाक्स को जानें
मंकीपाक्स चेचक वायरस परिवार से संबंधित है। इसे पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में देखा गया था। 1970 में पहली बार इंसान में इस वायरस की पुष्टि हुई। इसके दो मुख्य स्ट्रेन हैं। पश्चिम अफ्रीकी व मध्य अफ्रीकी। यूके में मिले संक्रमित रोगियों में से दो ने नाइजीरिया से यात्रा की थी। आशंका है कि ये पश्चिम अफ्रीकी स्ट्रेन हो सकते हैं। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
बीमारी के लक्षण
मंकीपाक्स के संक्रमण में बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और सामान्य रूप से सुस्ती शामिल हैं। बुखार के समय अत्यधिक खुजली वाले दाने विकसित हो सकते हैं, जो अक्सर चेहरे से शुरू होकर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं। संक्रमण आमतौर पर 14 से 21 दिन तक रहता है।
ऐसे फैलता है संंक्रमण
मंकीपाक्स वायरस त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। यह संक्रमित जानवर के काटने से, या उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ, या फर को छूने से हो सकता है। संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी मंकीपाक्स हो सकता है।मंकीपाक्स को लेकर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद हमने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि बीमारी के लक्षण से जुड़े मरीज आते हैं तो उन्हें अलग रखें। जांच रिपोर्ट तुरंत भेजें, पाजिटिव रिपोर्ट आने पर गाइड लाइन के अनुसार इलाज उपलब्ध कराएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: