Jharkhand Panchayat Chunav Polling: रांची के चार प्रखंडों में तीसरे चरण में पोलिंग जारी, 1589 प्रत्याशियों के किस्मत का होगा फैसला Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Pase 3 Voting रांची जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का आज यानी मंगलवार को चार प्रखंडों में मतदान जारी है। चुनाव अनगड़ा, सिल्ली, नामकुम और ओरमांझाी प्रखंड में हो रहा है। इसके लिए प्रशानिक तैयारियों पूरी कर ली गई है। मतदान सुबह सात बजे से 932 केंद्रों पर हो रहा है, जो तीन बजे तक डाले जाएंगे। कुल 82 पंचायतों के लिए 1589 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में खड़े हैं। इसमें वार्ड सदस्य के लिए 882, मुखिया 376, पंचायत समिति सदस्य 270 और जिला परिषद के लिए 61 प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। इसके अतिरिक्त 514 प्रत्याशी पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 932 बूथों की व्यवस्था 640 भवनों में की गई है।
चुनाव कराने के लिए 3728 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। मतदान केन्द्रों में 3 लाख 55 हजार 776 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि तीसरे चरण चुनाव के लिए 8340 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं 179 पेट्रोलिंग पार्टी को प्रतिनियुक्त किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र में 22 मई से 25 मई तक ड्राई डे रखा गया है।
ओरमांझी। ओरमांझी के बूथ संख्या चार पर सुबह वोटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बूथ पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। मतदान करने के लिए लोग लंबी-लंबी कतार में खड़े है।
.jpg)
मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़।
निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
वहीं, सोमवार को उपायुक्त छवि रंजन ने त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 अंतर्गत तीसरे चरण के मतदान के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर ने भी सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रिफिंग की। निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए पदाधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने ब्रीफिंग के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का पूर्णतः अनुपालन करते हुए ससमय मतदान प्रारंभ कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मतदान से पहले मतपत्रों की गिनती अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों ने पहले चरण में भी मतदान कार्य किया है आप सभी से उम्मीद है कि और बेहतर तरीके से मतदान की प्रक्रिया को पूरी कर आएंगे।
मतदाताओं से अपील, अवश्य करें मताधिकार का इस्तेमाल
जिला निर्वाचन पदाधिकारी छवि रंजन ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने मताधिकार का अवश्य इस्तेमाल करें। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों का सहयोग करें, ताकि निष्पक्ष निर्वाचन कार्य संपन्न कराया जा सके। मोरहाबादी स्टेडियम डिस्पैच सेंटर से ब्रीफिंग के बाद सभी कर्मियों को उनके कलस्टर के लिए वाहनों से रवाना किया गया। वाहन कोषांग द्वारा इसके लिए 410 वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: