Uttarakhand Weather News: आज भी बदला हुआ है उत्‍तराखंड का मौसम, बारिश और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट


प्रदेशभर में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। देहरादून और मसूरी के कई इलाकों में एक से दो दौर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश और अंधड़ से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों में गिर गईं। कई क्षेत्रों में एक से दो घंटे बिजली भी गुल रही।

अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा

देहरादून में बारिश होने से सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सड़कों के गड्ढ़ों में पानी भरने से हुई दिक्‍कत

उधर, रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई बारिश के दौरान माल देवता, जाखन, राजपुर रोड, चकराता रोड, एफआरआइ, प्रेमनगर, शिमला बाईपास, आइएसबीटी, बंजारावाला, हरिद्वार बाईपास, धर्मपुर आदि क्षेत्र में जहां सड़कों व संपर्क मार्गों पर खोदाई की गई थी वहां बारिश का पानी भर गया।

जिससे दुपहिया वाहन सवारों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हुईं। भंडारीबाग संपर्क मार्ग में सीवर की खोदाई चल रही है। यहां बारिश का पानी जमा होने से वाहन चलाने में चालकों को भारी परेशानी हुई।

कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि व तेज अंधड़ की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला हुआ रहेगा। कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि व तेज अंधड़ की संभावना है।

 

हरिद्वार में अंधड़-बारिश ने मचाई तबाही

बीते रोज अंधड़-बारिश ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचाई। विद्युत लाइनें पेड़ की टहनी गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। वहीं, बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव से दिक्‍कते हुईं। ज्वालापुर अंडर पास और भगत सिंह चौक पुलिया के नीचे पानी भर गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।