Abtaktv इस राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में 166 पदों के लिए आवेदन आज होंगे समाप्त


WB Anganwadi Recruitment 2022: आंगनवाड़ी केंद्रों में हेल्पर और वर्कर के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका और आशा वर्कर के कुल 166 पदों के लिए आवेदन की आज, 23 मई 2022 को आखिरी तारीख है। पश्चिम बंगाल राज्य के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, howrah.gov.in पर उपलब्ध कराए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी। पश्चिम बंगाल आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं, 10वीं या 12वीं (पदों के अनुसार अलग-अलग) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, अधिक जानकारी और भर्ती के अन्य विवरणों के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।पश्चिम बंगाल आंगनवाड़ी केंद्रों में लेडी सुपरवाइजर को 20 हजार रुपये मासिक वेतन, आंगनवाड़ी वर्कर को 4 हजार से 8 हजार रुपये, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर के लिए 3 हजार से 6 हजार रुपये और आंगनवाड़ी हेल्पर को 2 से 4 हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाना है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।