बाइडन ने किया हिंद-प्रशांत व्यापार समझौते का एलान, भारत-जापान समेत 13 देश शामिल


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को हिंद-प्रशांत व्यापार समझौते की शुरुआत की है। क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे बाइडन ने टोक्यो में इसकी घोषणा की। बाइडन ने कहा कि भारत और जापान समेत 13 देशों ने इसमें हस्ताक्षर किए हैं। बाइनड ने कहा कि यह समझौता क्षेत्र में हमारे करीबी दोस्तों और भागीदारों के साथ काम करने और आर्थिक प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों के साथ काम करने की प्रतिबद्धता है।

व्हाइट हाउस का मानना है कि नया हिंद-प्रशांत व्यापार समझौता आपूर्ति शृंखला, डिजिटल व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, कर्मचारी सुरक्षा और भ्रष्टाचार निरोधी प्रयासों सहित विभिन्न मुद्दों पर अमेरिका और एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की अधिक निकटता से काम करने में मदद करेगा।

24 मई को होगी क्वाड समूह की बैठक

क्वाड समूह की बैठक 24 मई को होगी। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी टोक्यो पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को टोक्यो में एनईसी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डा. नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की। भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एनईसी की भूमिका की सराहना की और भारत में नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में अवसरों पर चर्चा की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।