शिवनारायण पाण्डेय गोलू हत्याकाण्ड की जाँच करेगी एस.आई.टी.
शिवनारायण पाण्डेय गोलू हत्याकाण्ड की जाँच करेगी एस.आई.टी.
गंभीर अपराधों में गैंगेस्टर एवम् N.S.A. के अंतर्गत की गयी/की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा दिनांक 21/22.05.2022 को जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/शाखा प्रभारियों की गोष्ठी आहूत की गयी। इस दौरान महोदय द्वारा प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर निम्न दिशा निर्देश दिये गये–
1. महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए जिन प्रकरणो में आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है उनमें अपराधी के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
2. थानों पर लंबित विवेचनाओं/एनसीआर/जांच व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध की विस्तृत समीक्षा कर त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
3. साइबर अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवम् साइबर हेल्पडेस्क के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्दश दिये गये।
4. वांछित/NBW/जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध अब तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर विभिन्न अभियोगो में वांछित चल रहे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. गंभीर अपराधों में गैंगेस्टर एवम् N.S.A. के अंतर्गत की गयी/की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा।
6. महत्त्वपूर्ण अभियोगो के निस्तारण एवम् अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही तथा अपह्रता/गुमशुदा की बरामदगी की समीक्षा।
7. पेशेवर/सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंग पंजीकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
8. गैंगेस्टर एक्ट के वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आंशिक विवेचनाधीन अभियोगों के निस्तारण की समीक्षा।
9. माफिया अपराधियों का चिन्हीकरण एवम् उनके विरुद्ध की गयी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी एवम् अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति का शीघ्र पता लगाकर उसे कुर्क करने हेतु प्रस्ताव भेजने के लिये भी निर्देश दिये गये।
10. आई.जी.आर.एस पोर्टल से प्राप्त शिकायतीं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवम् गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जायें। आई.जी.आर.एस प्रार्थना पत्रों की जाँच आख्या के सम्बन्ध में फीडबैक ले।
11. थाने पर जब्तशुदा वाहनों के नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवम् थाना परिसर की साफ सफाई बनाये रखने हेतु निर्देश दिये गये।
12. उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
13. महिला सशक्तिकरण एवम् अपराधियों के प्रति चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा एवम् महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति के अतंर्गत अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही की समीक्षा एवम् बाजारों/चौराहो/कस्बो आदि पर निरंतर चेकिंग हेतु निर्देश दिये गये। आज तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
शिवनारायण पाण्डेय गोलू हत्याकाण्ड की जाँच करेगी एस.आई.टी.
यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथी रहे ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख को नसीहत दे डाली है
अतिक्रमण हटाओ अभियान ब्रेकिंग फतेहपुर* स्वास्थ्य ब्यूरो मंडल प्रयागराज मोहम्मद रईस रहमानी
Leave a Comment: