यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथी रहे ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख को नसीहत दे डाली है
यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथी रहे ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख को नसीहत दे डाली है
शिवनारायण पाण्डेय गोलू हत्याकाण्ड की जाँच करेगी एस.आई.टी.
शिवनारायण पाण्डेय गोलू हत्याकाण्ड की जाँच करेगी एस.आई.टी.
*********साँगीपुर पुलिस की जाँच से परिजन थे निराश
*********परिजनों के शिकायत पर पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल एस.आई.टी.जाँच का दिया आदेश
*********मामला:जनपद प्रतापगढ़ के थाना साँगीपुर का*
*********प्रतापगढ़(ब्यूरो)थाना साँगीपुर के पूरे पाण्डेय में विगत 14 म ई को हरिश्चन्द्र पाण्डेय के लड़के शिवनारायण पाण्डेय गोलू उम्र लगभग (16) बषॅ को हत्यारों ने बडी़ साफगोई से हत्या कर राजमतीपुर के रामदयाल मट्टन नाले में शव को फेंक दिया था जिससे डूब कर मरने की चचाॅ आम हो जाय और शातिर अपराधी बच जाय।ऐसा आरोप मृतक शिवनारायण पाण्डेय गोलू के पिता हरिश्चन्द्र पाण्डेय ने लगाया है और उन्होंने साँगीपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल से मामले की शिकायत की जिस पर ईमानदार कप्तान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गोलू हत्याकाण्ड की जाँच के खुलासे हेतु एस.आई.टी.का गठन करते हुए इस जघन्य हत्याकाण्ड के शीघ़ खुलासे का आदेश जारी कर दिया है।वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक गोलू पाण्डेय के हत्यारे सलाखों के पीछे नहीं पहुँचते तब तक चैन से नहीं बैठूँगा।अब देखना है एस.आई.टी.जाँच में क्या खाकी के हाथ हत्यारों तक पहुँचते हैं या ऊँची रसूख व पहुँच के बल पर एक बार फिर खाकी के आँख में धूल झोंकने में कामयाब हो जाते हैं।
घटना हत्या की ओर कर रही इशारा
*********जहाँ गोलू की लाश मिली *वहाँ कभी नहीं नहाता कोई
*********
पानी की बदबू सडा़न्ध व काई में नहाने का नहीं उठता प्रश्न
*********ग्रामीणों की मानें तो वहाँ नहीं जाते गाँव के जानवर तो आदमी के जाने का सवाल ही नहीं उठता
*********वहां नहीं है पानी के अन्दर जाने का रास्ता नहीं है चारों तरफ निकलने का रास्ता निजॅन स्थान पर उगे हैं सरपत व बबूल के काँटों का झुरमुट
यही सब सवाल हत्या की ओर खुद ब खुद कर रहे इशारा
एस.आई.टी.में थाना उदयपुर के तेज तराॅक एस.ओ.एहसानुल हक खान,थाना लालगंज के प्रभारी कमलेश पाल,थाना संग्रामगढ़ के एस.ओ.सत्येन्द्र राय भी शामिल हैं वैसे देखा जाय तो इन तीनों थानेदारों के सामने भय खाते हैं अपराधी,छूटता है पसीना किसी भी छुपे अपराध को खोलने में तीनों हैं माहिर।अब तक बडे़-बडे़ अपराधों का किया है खुलासा इन्हीं सब वजहों से परिजनों को बढी़ है उम्मीद कि अब नहीं बच पायेंगें कातिल।कातिलों के गिरेबान तक जरुर पहुँचेंगें एस.आई.टी.के हाथ इस निमॅम व जघन्य हत्याकाण्ड के खुलासे का रहेगा लोगों को इन्तजार
डा.राम कृष्ण पाण्डेय की प्रतापगढ़ से विशेष रिपोटॅ
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथी रहे ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख को नसीहत दे डाली है
अतिक्रमण हटाओ अभियान ब्रेकिंग फतेहपुर* स्वास्थ्य ब्यूरो मंडल प्रयागराज मोहम्मद रईस रहमानी
क्षेत्राधिकारी नगर श्री वरुण मिश्रा द्वारा नगर क्षेत्र में बने टैक्सी /बस स्टैंड का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश के गए*
Leave a Comment: