22 नवंबर को बांदा में होगा ब्लैकआउट मॉक अभ्यास, आपातकालीन तैयारियों को परखने की कवायद तेज
आमोद कुमार
बांदा।आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को बांदा में ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसके मद्देनजर नागरिक सुरक्षा विभाग ने प्रशासनिक अमले को सक्रिय कर दिया है। कलेक्ट्रेट स्थित बामदेव सभागार में नगर मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लेकर तैयारियों पर चर्चा की।प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के 16 नवंबर के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित बैठक में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, स्वास्थ्य, नगर पालिका, नगर पंचायत, बेसिक शिक्षा, वन, परिवहन तथा खाद्य एवं रसद विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में मॉक अभ्यास के सफल संचालन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार, शिरोमणि, संतोष कुमार और प्रतिपाल सिंह ने सहभागिता की।आपदा या किसी अप्रत्याशित संकट के समय प्रशासन की वास्तविक क्षमता का पता केवल बैठकों से नहीं, बल्कि मैदान में उसकी तत्परता से चलता है। ब्लैकआउट मॉक अभ्यास इसी तैयारी की परीक्षा है। अब देखना होगा कि 22 नवंबर को विभागीय समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया कितनी प्रभावी साबित होती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: