हत्या के प्रयास के आरोप में 01 गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
रिपोर्टर संत राज यादव सहजनवा गोरखपुर
चौरी चौरा, गोरखपुर।थाना चौरी चौरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में 01 अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 सौरभ झा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 468/2026 धारा 109(1), 352, 351(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अभिषेक चौहान पुत्र शम्भू चौहान निवासी शत्रुधनपुर बब्बर टोला, थाना चौरी चौरा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण अभियुक्त द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ मजाक करने पर वादिनी के पुत्र द्वारा विरोध किया गया। इसी बात को लेकर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (चाकू) से वादिनी के पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सौरभ झा, कां0 प्रेम शंकर यादव, कां0 अखिलेश यादव शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: