धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में 01 गिरफ्तार
02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
रिपोर्टर संत राज यादव सहजनवा गोरखपुर
गोला, गोरखपुर थाना गोला पुलिस ने धार्मिक / सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-397/2026 धारा 353(2)/298/192 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अजय पुत्र रामगोविन्द निवासी ग्राम बढ़या, थाना उरुवा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 आशीष सिंह यादव, का0 शिवकुमार, का0 सुनील वर्मा शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: