जब सोनिया ने इंदिरा गांधी से मिलने से कर दिया था इनकार… कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने सुनाया किस्सा
इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर सोनिया गांधी ने उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दी. सोनिया ने पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया
सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते प्रधान सचिव के खिलाफ अवमानना के मामलों पर सुनवाई करेगा. CJI सूर्यकांत ने अधिकारियों के अहंकार और सीधे सुप्रीम कोर्ट आने पर सवाल उठाया, जब वे हाई कोर्ट जा सकते थे.
एक प्रधान सचिव के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही से जुड़े चार मामले पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा. आज मामले पर जल्द सुनवाई की मांग पर CJI सूर्य कांत ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा-समस्या ये है कि आपका अहंकार इतना बड़ा है कि आप हाई कोर्ट नहीं जाते, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए आपके पास पूरा आर्थिक साधन मौजूद है.
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ये मामले अवमानना की कार्यवाही से जुड़े हैं. हाई कोर्ट ने कुछ मामलों में आरोप तय करने के लिए प्रधान सचिव को तलब किया है. हमने SLP दायर की है, कोर्ट ने इसी तरह के अन्य मामलों में अंतरिम आदेश भी पारित किए हैं. CJI सूर्य कांत ने कहा कि समस्या यह है कि आपका अहंकार इतना बड़ा है कि आप हाई कोर्ट नहीं जाते, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए आपके पास पूरा आर्थिक साधन मौजूद है.
वकील ने कहा कि हमारी प्रार्थना है कि इन मामलों को कम से कम सोमवार को सुनवाई के लिए ले लिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम अगले हफ्ते देखेंगे. वकील ने कहा कि प्रधान सचिव को 25 नवंबर को तलब किया गया है. आपकी सुविधानुसार कोई भी दिन तय किया जा सकता है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर सोनिया गांधी ने उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दी. सोनिया ने पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया
अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 14 साल के बच्चे मौत के मामले में पुलिस ने 6 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की.
बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद ने निचली अदालत के टेरर फंडिंग आरोपों को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
Leave a Comment: