अयोध्या। दसवें दीपोत्सव में आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। 2100 ड्रोन के माध्यम से आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया। भगवान श्रीराम के वनवास, सीता हरण, लंका दहन और अयोध्या वापसी जैसे प्रसंगों को प्रकाश आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन ने बच्चों, युवाओं और श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। इसके अलावा 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक सजावट भी कार्यक्रम का हिस्सा रहीं। अयोध्या का दीपोत्सव धार्मिक पर्यटन और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: