अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले 7 नवंबर को दसवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। हजारों स्वयंसेवकों ने कई दिनों की मेहनत के बाद इस विशाल आयोजन को सफल बनाया। दीपों की रोशनी से रामनगरी का दृश्य अत्यंत आकर्षक दिखाई दिया।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन और सरयू आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर में भी एक लाख दीप जलाए गए। वर्ष 2017 में लगभग 1.71 लाख दीपों से शुरू हुआ यह आयोजन अब लाखों दीपों तक पहुंच चुका है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: