नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर दिल्ली के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। चांदनी चौक, सदर बाजार और खारी बावली जैसे व्यस्त बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
बाजारों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, ऊंचे निगरानी मंच, दूरबीन और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है। पुलिस की टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मार्गों और प्रवेश-निकास स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: