लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपावली, छठ और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश स्तर से लेकर तहसील और थाना स्तर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया गया है। प्रमुख मंदिरों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: