अयोध्या। दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या को पारंपरिक दीपों के साथ आधुनिक तकनीक से भी सजाया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर डिजिटल स्तंभ और आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई। धर्मपथ पर 50 डिजिटल स्तंभों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई।
रामकथा पार्क, लता चौक, हनुमानगढ़ी, तुलसी उद्यान और सरयू पुल सहित प्रमुख स्थानों को विशेष सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक परंपरा के साथ आधुनिक दृश्य अनुभव देने की तैयारी की गई।
अयोध्या की इस सजावट से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय दुकानदारों, होटल व्यवसायियों और छोटे व्यापारियों को भी पर्यटकों की आवाजाही से लाभ मिलने की संभावना है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: